5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले 2019 से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू…

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर उन्नाव के भाजपा सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा देश की जनता के साथ अन्याय हो रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
Sakshi Maharaj

Sakshi Maharaj

मैनपुरी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर उन्नाव के भाजपा सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट को तेजी दिखानी चाहिए। इस देरी से देश की जनता के साथ अन्याय हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू कराने के लिए सरकार को अध्यादेश लाना चाहिए।

यहां आए थे साक्षी महाराज
उन्नाव से भाजपा सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज मैनपुरी के गांव बरौली में आयोजित स्वामी अवधेशानंद की श्रद्धाजंलि सभा में भाग लेने आए थे। साक्षी महाराज ने साफ कहा कि राम मंदिर का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन देश की जनता और साधू संतों की इच्छा है कि 2019 के चुनाव से पहले अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू होना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के अयोध्या में होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सरकार पर दवाब बनाने के लिए है। सांसद ने कहा कि सरकार और पार्टी रामलला के साथ है।

ये बोले साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या के मामले में हो रही देरी पर कहा कि कई मामलों में कोर्ट ने तेजी दिखाई, लेकिन राम मंदिर के मुद्दे पर हो रही देरी स्वीकार नहीं है। लोकसभा में सरकार अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण का रास्ता खोले। इस दौरान विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता राजपूत, कलक्टर सिंह राजपूत, खुशीराम राजपूत, सोनेलाल वर्मा, स्वामी विवेकानंद सरस्वती आदि मौजूद रहे।