25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश को एक और बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने सपा छोड़ी

सपा के ब्लॉक प्रमुख रहे अरविंद यादव ने शिवपाल की पार्टी का दामन थामा
less than 1 minute read
Google source verification
shivpal singh yadav

अखिलेश को एक और बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने सपा छोड़ी

मैनपुरी। मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। यहां प्रो.रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव का बोलबाला है। जिस विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से सत्ता में आई थी, उसी समय मैनपुरी से समाजवादी पार्टी के तीन विधायक विधानसभा में पहुंचे थे। लेकिन, अब समाजवादी पार्टी से टूट का सिलसिला शुरू हो रहा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनने के बाद शिवपाल यादव के खेमे में लगातार नेता जुड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अखिलेश यादव और प्रो.रामगोपाल यादव के लिए ये बुरी खबर हो सकती है।

20 सालों से समाजवादी रहे
मैनपुरी में नगला सेमर ब्लाक सुल्तानगंज के निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव ने पिछले दो दशकों से समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। नगला मिलकर में 20 साल प्रधान के पद पर रहे और सहकारी समिति सिमरई से संचालक भी रहे। करीब पांच साल पहले सुल्तानगंज ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष भी रहे। समाजवादी पार्टी के लिए भोगांव से उन्होंने कई काम किए। लेकिन, अब वे समाजवादी पार्टी का दाम छोड़ चुके हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में उन्होंने शिवपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों प्रधान, बीडीसी और पूर्व प्रधान मौके पर रहे। अरविंद यादव के शिवपाल सिंह यादव के साथ जुड़ने से लोकसभा चुनाव में शिवपाल यादव का कद बड़ा हुआ माना जा सकता है।

लगातार पार्टी छोड़ रहे नेता
गौरतलब है कि अखिलश और शिवपाल यादव के बीच शुरू हुई जंग में कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। फिरोजाबाद जनपद से सिरसागंज के वर्तमान विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ साथ कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ा है।

बड़ी खबरें

View All

मैनपुरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग