6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजम खां को लेकर शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को दी ये नसीहत

शिवपाल यादव ने ऐलान किया कि 18 सितंबर को पूरे प्रदेश में प्रसपा आंदोलन करेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
शिवपाल यादव ने दिया आजम खां को लेकर बड़ा बयान, किया बड़ा ऐलान

शिवपाल यादव ने दिया आजम खां को लेकर बड़ा बयान, किया बड़ा ऐलान

मैनपुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) (Pragatisheel Samajwadi Party) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसपा (PRSP) कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और भविष्य के पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता सांसद आजम खां (Azam Khan) के साथ गलत हो रहा है। समाजवादी पार्टी को उनके समर्थन में आंदोलन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मास्टर साहब ने कर दिया एमडीएम में घोटाला, मुकदमा दर्ज]

शिवपाल ने सपा सांसद आजम खां का बचाव करते हुए कहा कि, आजम ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया है। उनके साथ गलत हो रहा है। सपा को उनके समर्थन में उतरना चाहिए लेकिन अब तक ऐसा न हीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- मथुरा पुलिस के बुरे दिन जारी, अब तीन तलाक पीड़िता की मां ने खाया जहर

वहीं शिवपाल यादव ने योगी सरकार (Yogi Government) पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने ऐलान किया कि 18 सितंबर को पूरे प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर प्रसपा आंदोलन करेगी। साथ ही शिवपाल ने बिजली के दाम बढ़ाने को लेकर भी योगी सरकार को घेरा। शिवपाल ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर सरकार एक दम फेल है और लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है।