15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: पति ने मोबाइल छीना तो पत्नी ने दिया बिजली का झटका, पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान

UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पत्नी ने पति को बिजली का झटका दिया।

2 min read
Google source verification
Mainpuri Wife Beats Husband

UP News: मैनपुरी में महिला ने पहले पति को नशीला पदार्थ दे कर बेहोश किया। कुछ देर बाद जब वह होश में आया तो उसे करंट से झटके दिए। इतने पर भी जी नहीं भरा तो बैट से सिर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन सब का कारण ये था कि पति ने अपनी पत्नी का मोबाइल छीन लिया था। इस बात से भड़की पत्नी ने पति पर हमला बोल दिया।

मैनपुरी का मामला

हैरान करने वाला यह पूरा मामला मैनपुरी जिले के किसनी थाना क्षेत्र के ग्राम पदमपुर से सामने आया है। यहां रहने वाले प्रदीप कुमार की शादी साल 2007 में औरैया जिले की बेबी यादव से हुई थी। दोनों के 14 साल का लड़का भी है। प्रदीप ने आरोप लगाया कि पत्नी बेबी के पास जो मोबाइल है उससे वह आए दिन किसी अन्य व्यक्ति से बात करती रहती थी। इस बात का उसने विरोध किया और बेबी के मां बाप और भाई को घर बुलाकर शिकायत की। उनके कहने पर बेबी का मोबाइल छीन लिया। इसी बात से बेबी इतनी आगबबूला हो गई कि उसने प्रदीप बेटे अंश पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी से यूपी में पलटा पासा, बीजेपी को घाटा सपा-कांग्रेस को फायदा

पत्नी ने पति को दिया बिजली का झटका

पीड़ित पति प्रदीप का आरोप है कि उसकी पत्नी ने किसी तरह से उसे नशीला पदार्थ खिलाया। नशे में सोने के बाद पत्नी ने बिजली के तार से उसे करंट लगाया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया। लेकिन पत्नी लगातार उसे करंट लगाती रही। उसकी चीख सुनकर उसका 14 साल का बेटा भी वहां आ गया। उसने प्लग निकाल दिया और उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान पत्नी क्रिकेट बैट से हमले करने लगी। पत्नी ने सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर मारा। पति का ये भी आरोप है कि इस दौरान पत्नी बेबी ने अपने बच्चे को भी मारा और उसपर भी हमला किया। घायल प्रदीप का इलाज सैफई मेडिकल कालेज में हुआ।

फिलहाल चोटिल पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ जानलेवा हमले की FIR दर्ज कर ली है। प्रदीप की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी पत्नी के खिलाफ धारा 307/328/506 में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है

यह भी पढ़ें: सपा और अखिलेश का साथ क्या छोड़ेंगे शिवपाल यादव ? इस नेता का बड़ा दावा