6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश का साथ क्या छोड़ेंगे शिवपाल यादव ? इस नेता का बड़ा दावा 

UP News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि शिवपाल सिंह यादव को सपा में सम्मान नहीं मिल रहा है।

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Aman Kumar Pandey

May 29, 2024

Shivpal singh Yadav

Shivpal singh Yadav

UP News:लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी में योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव अभी तक समाजवादी पार्टी में खुद को सेट नहीं कर पा रहे हैं। वहां पर उनकी बेइज्जती की जा रही है। ओपी राजभर ने दावा किया कि जल्द ही शिवपाल सिंह यादव को भी सेट कर लिया जाएगा।

समाजवादी पार्टी में सेट नहीं शिवपाल

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी में सेट नहीं हो पा रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव चाचा शिवपाल को किनारे लगाने में लगे हैं। ओपी राजभर ने आगे कहा कि आज समाजवादी पार्टी जिस ऊंचाई तक आई है। उस ऊंचाई तक ले जाने में शिवपाल यादव का नाम दूसरे नंबर पर आता है। लेकिन उनके साथ आज समाजवादी पार्टी में भेदभाव किया जा रहा है। उन्हें वहां सम्मान नहीं दिया जाता।

यह भी पढ़ें: फलोदी सट्टा बाजार के दावों ने फिर से चौंकाया, यूपी में बीजेपी को घटाया सपा गठबंधन को बढ़ाया

ओपी राजभर ने कहा शिवपाल को सेट कर लेंगे

ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव से अपने अच्छे संबंध होने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि उनके और हमारे बीच चलता रहता है। हम उन्हें भी सेट कर लेंगे। इसके साथ ही ओपी राजभर ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर सबसे ज्यादा हिन्दू मुसलमान करने का आरोप लगाया। 

घोसी लोकसभा सीट से ओम प्रकाश राजभर का बेटा उम्मीदवार

ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से NDA प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी उम्मीदवार राजीव राय से है। घोसी लोकसभा सीट पर बहुत कांटे की टक्कर मानी जा रही है। यहां पर अंतिम चरण यानी एक जून को वोटिंग होनी है। ऐसे में सुभासपा और ओम प्रकाश राजभर ने घोसी में अपनी पूरी ताकत लगाई हुई है।

यह भी पढ़ें: बारिश के लिए तपस्या कर रहे ‘पागल बाबा’ की मौत, सामने आई ये वजह