
मैनपुरी में बाबू की पिटाई। फोटो सोर्स-फेसबुक
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक ठेकेदार बड़े बाबू की धुनाई कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को एक ठेकेदार ने मैनपुरी के PWD कार्यालय में बडे़ बाबू को कुर्सी से खींच कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान ऑफिस में मौजूद अन्य कर्मी दोनों के बीच मारपीट होता देख घबरा गए। जैसे-तैसे दोनों को अलग किया गया। कोतवाली में मामले को लेकर तहरीर दी गई है।
बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को अधिशासी अभियंता निर्माण खंड तृतीय के ऑफिस में तैनात बडे़ बाबू बबलू कुमार विभागीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कार्यलय में राधा रमन रोड आवास विकास निवासी ठेकेदार आया। ठेकेदार ने बबलू से पूछा कि क्या उसका बिल भुगतान के लिए दे दिया है। जवाब में बबलू ने कहा कि अपर अभियंता के पास बिल अंतर की जांच के लिए है।
बस फिर क्या था…ऐसा सुनते ही ठेकेदार ने पहले बबलू को जातिसूचक गालियां दीं। इसके बाद गुस्साए ठेकेदार ने बाबू को कुर्सी से खींच कर कार्यलय में ही जमकर पीट दिया। बडे़ बाबू को पिटता देख, अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे दोनों को छुड़ाया गया। घटना के बारे में पीड़ित बाबू ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस बताया। तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग पुलिस से की गई है। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी अन्य कर्मचारी ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Updated on:
21 Aug 2025 11:36 am
Published on:
08 Aug 2025 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
