5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायके से नहीं आई पत्नी, तो पति ने उठाया ऐसा कदम, उड़ गए परिजनों के होश

छह माह पूर्व पत्नी मायके गई थी। पति द्वारा बार बार बुलाए जाने पर भी वह नहीं आ रही थी।
2 min read
Google source verification
Youth hangs

Youth hangs

मैनपुरी। छह माह पूर्व पत्नी मायके गई थी। पति द्वारा बार बार बुलाए जाने पर भी वह नहीं आ रही थी। इससे पति अवसाद में आ गया और उसने फंदे पर लटक कर अपना जीवन समाप्त कर लिया। परिजनों ने जब फंदे पर लटका हुआ युवक का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - पानी की समस्या को लेकर महिलाओं में उबाल, हुआ जमकर हंगामा

यहां का है मामला
ये मामला थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मनसुखपुरा का है। यहां के रहने वाले राजाराम के पुत्र धीरज की शादी एक वर्ष पूर्व फिरोजाबदा के मक्खनपुर की रहने वाली युवती के साथ हुआ था। शादी के छह माह तक साथ रहने के बाद एक दिन पत्नी मायके जाने की बात कहकर चली गई। उसके बाद से वह घर लौटकर नहीं आई।

ये भी पढ़ें - न्यायालय में आने के दौरान हत्या करने की ली थी सुपारी, पुलिस ने पहले ही दबोचा, देखें वीडियो

पति की नहीं मानी कोई बात
पति धीरज पत्नी के घर न आने से परेशान था। उसने फोन कर जानकारी करना चाहिए कि आखिर पत्नी घर क्यों नहीं आना चाहती है, लेकिन उसे कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। इससे वह अवसाद में आ गया। बताया गया कि् कि वह शाम को घर से निकला। ग्रामीणों ने उसका शव अगले दिन खेत में पेड़ पर लटका देखा। सूचना मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते वहां पहुंच गए। पुत्र के शव को देख उनके होश उड़ हुए थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामाभरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - मां लक्ष्मी की चाहिए कृपा तो करें ये काम, होगी धनवर्षा, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियां

ये भी पढ़ें - अब दिल्ली से आगरा तक करें बेहद सस्ता हवाई सफर, जानिए क्या है किराया