जब मैंने अपनी पहली फिल्म मासूम बनाई थी तो मुझे नहीं पता था कि एडिट-रूम क्या होता है? साउंड पॉजीटिव से लेकर साउंड नेगेटिव क्या होती है, मुझे नहीं पता। पहले किसी का असिस्टेंट भी नहीं रहा था और न ही फिल्म-मेकिंग पर कोई किताब पढ़ी थी। हर किसी का कहना था कि फिल्म की स्क्रिप्ट कसी नहीं हुई है और नाटकीयता के तत्व भी कमजोर है। अच्छा ही हुआ कि मैंने किसी की नहीं सुनी। बस, एक कहानी जो मुझे कहनी थी, वह पूरी शिद्दत के साथ कही। नौसिखिया होने को मैं बुरा नहीं मानता, बस आपमें खुद को व्यक्त करने की इच्छा होनी चाहिए।