स्मॉल सिटीज में असर
ट्रेडिशनल बिजनेस को डिजिटल व न्यू टेक्नोलॉजी के साथ एक स्टार्टअप के तौर पर नई शुरुआत करने का ड्रीम अब स्मॉल सिटीज में दिखने लगा है। लेकिन टियर-2, टीयर-3 शहरों के छोटे बिजनेसमैन के लिए डिजिटल बिजनेस वल्र्ड में फस्र्ट स्टेप लेना इतना आसान नहीं है। नई टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग के नए फंडे स्मॉल सिटीज बिजनेसमैन के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं। मुम्बई, बंगलुरु, हैदराबाद सहित अन्य मेट्रो सिटीज में तो एक स्टार्टअप आइडिया को सपोर्ट करने के लिए बिग इंवेस्टर मौजूद हैं लेकिन इंडिया के टियर-2 और टियर-3 में नए आइडिया को बूस्ट करने के लिए अभी इंवेस्टरों की कमी है। स्मॉल सिटी एंटरप्रेन्योर की मदद के लिए कई इंवेस्टर फर्म अब आगे आने लगी हैं, जिनकी मदद से वह ग्लोबल मार्केट में अपनी पहचान बना सकता है। हर बिजनेस की तरह यहां भी एंटरप्रेन्योर को शुरू थोड़ा धैर्य रखने की खासी जरूरत होगी।