8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा बच्चों के साथ साथ बड़ों के लिए जरूरी : बोमन ईरानी

अभिनेता बोमन ईरानी का मानना है कि शिक्षा बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी जरूरी है। बोमन ने कहा, मेरा मानना है कि आज के समय में न केवल बच्चों के लिए शिक्षा जरूरी है, बल्कि बड़ी उम्र के लोगों के लिए भी यह उतनी ही जरूरी है। आज के जमाने में जो वयस्क हैं, वे बदलते समय के साथ अनुभव तो प्राप्त करते हैं, लेकिन वे इस उम्र में आकर कुछ सीखने की कोशिश नहीं करते।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 28 Sep 2019, 12:21 PM IST

Boman Irani

Boman Irani

अभिनेता बोमन ईरानी का मानना है कि शिक्षा बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी जरूरी है। बोमन ने कहा, मेरा मानना है कि आज के समय में न केवल बच्चों के लिए शिक्षा जरूरी है, बल्कि बड़ी उम्र के लोगों के लिए भी यह उतनी ही जरूरी है। आज के जमाने में जो वयस्क हैं, वे बदलते समय के साथ अनुभव तो प्राप्त करते हैं, लेकिन वे इस उम्र में आकर कुछ सीखने की कोशिश नहीं करते। अभिनेता जो अपनी उम्र के पचासवें दशक में हैं, उन्होंने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए कहा, जब हम तीन या साढ़े तीन साल के होते हैं तो हमारे माता-पिता हमें स्कूल भेजना शुरू कर देते हैं। हम शिक्षित होते हैं और वह चीज वहीं खत्म हो जाती है। आज शिक्षा का अनुभव मैं अपने पोते से ले रहा हूं। अब वे दादा बन चुके हैं और चीजें काफी बदल गई हैं।

उन्होंने कहा, जब मेरा पोता हुआ, तो हम अपनी बहू को बधाई देने के लिए उसके कमरे में गए। हमने बच्चे को गोद में उठाया और उसे चूमा। मेरी बहू ने मेरे बेटे से कहा, कल, आप जाकर रजिस्ट्रेशन करा लीजिएगाÓ। मैंने कहा 'हां, बर्थ सर्टिफिकेट के लिए, तो उन्होंने कहा 'नहीं स्कूल के लिए। अभिनेता ने कहा, बच्चे के पैदा होते ही उन्हें उसकी शिक्षा और अच्छे स्कूल में रजिस्ट्रेशन के बारे में सोचना शुरू करना पड़ता है, बाद में वे इस बात को लेकर भी चिंतित होंगे कि 10वीं कक्षा में उसके 98.4 प्रतिशत आएंगे या नहीं, ये कितनी दुख की बात है।

उन्होंने आगे कहा, आपके बच्चे का करियर इस बात से निर्धारित होता है कि वह 98.4 प्रतिशत लाया है या 95 प्रतिशत। बोमन का मानना है कि अच्छी शिक्षा के साथ ही सीखने की नई तकनीकें और इनोवेशन भी जरूरी है।