8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

General Knowledge : हमारी सोच से भी ज्यादा शक्तिशाली है सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र

सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र पूर्व मान्यता से कहीं 10 गुना ज्यादा शक्तिशाली है। यह बात एक शोध के नतीजों में बताई गई है। इस शोध से सूर्य के निकट के परिवेश में होने वाली घटनाओं के संबंध में समझ शायद बदल सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 1 Apr 2019, 11:35 AM IST

Sun Magnetic Field

Sun Magnetic Field

सूर्य का चुंबकीय क्षेत्र पूर्व मान्यता से कहीं 10 गुना ज्यादा शक्तिशाली है। यह बात एक शोध के नतीजों में बताई गई है। इस शोध से सूर्य के निकट के परिवेश में होने वाली घटनाओं के संबंध में समझ शायद बदल सकती है। शोध में पता चला है कि सूर्य का प्रभामंडल का विस्तार 14,00,000 लाख किलोमीटर में फैली सतह से लाखों किलोमीटर ऊपर तक है। यह सतह धरती से 109 गुना विशाल है और पृथ्वी से 15,00,00,000 किलोमीटर दूर है।

अबेरीस्ट्वीथ यूनिवर्सिटी के शोध छात्र डेविड कुरिदजे ने कहा, सूर्य के बाहरी वातावरण में जो कुछ होता है वह चुंबकीय क्षेत्र से प्रभावित होता है, लेकिन हमारे पास इसकी ताकत व आकाशीय लक्षणों की बहुत कम जानकारी है।

केनेरी द्वीप में 10 सितंबर 2017 को रोक डे लॉस मुचाकोस ओब्जर्बवेटरी में स्वीडश 1-एम सोलर टेलीस्कोप की मदद से डेविड ने देखा कि एक बहुत शक्तिशाली चमक है जो सूर्य की सतह से निकलती है। यह शक्तिशाली चमक दीप्ति के रूप में प्रकट होता है और जब चुंबकीय ऊर्जा सूर्य के परिवेश में निकलती है तो यह चमक पैदा होती है।