अभय कमान पर रात पर निगरानी रखती रही पुलिस
विदेशी पर्यटक के खो जाने पर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस महकमे ने रात पर सर्च अभियान किया। अभय कमान सेंटर में रात भर चौड़ा रास्ता, नेहरू बाजार और अन्य जगहों पर लगे कैमरों पर सुबह तक निगरानी रखी। पुलिस ने महिला की खोज में होटल, धर्मशाला, रैन बसेरे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सर्च अभियान किया। वायरलैस सेट पर रात भर विदेशी महिला को ढूंढने का मैसेज चलता रहा। महिला रविवार को सिंधी कैम्प होटल से निकली और पैदल ही चौड़ा रास्ता पहुंची। वहां चाय दुकान पर तीन छात्र कुणाल, आशीष और प्रिया चाय पी रहे थे। विदेशी महिला उनके पास गई और रोने लग गई।