सबकी मदद करें
जब आप वर्कप्लेस पर लोगों की मदद करते हैं और उनकी मुश्किलों को हल करते हैं तो आपके उनके साथ अच्छे संबंध विकसित होते हैं। आपको स्वेच्छा से हर प्रोजेक्ट में सीनियर्स के साथ जुडऩा चाहिए। वर्कप्लेस पर आपको कभी भी मदद के लिए मना नहीं करना चाहिए। इससे न केवल आप नई चीजें सीखते हैं, बल्कि इससे ऑफिस में आपकी अच्छे व्यक्ति की पहचान कायम होती है।