क्रॉस कल्चर कम्युनिकेशन स्किल्स
इंटरनेशनल बिजनेस में किसी भी पद पर काम करने का मतलब है कि एक अलग देश या पृष्ठभूमि के लोगों के साथ विभिन्न कार्यस्थलों पर काम करना है। ऐसे में चाहे वह टीम का सदस्य हो या ग्राहक, यह एक अनिवार्य कौशल है कि प्रोफेशनल यह समझें कि संवाद कैसे करना चाहिए। इसके लिए प्रोफेशनल का ओपन माइंडेड होना और अन्य लोगों के संवाद पर शोध करना जरूरी है। संचार के समय सांस्कृतिक अंतर और विविधताओं को जानने, समझने और उनकी सराहना करने का प्रयास करें। यह समझना जरूरी है कि अलग-अलग जगहों पर संवाद कैसे करते हैं।