3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन सोशल मीडिया एप्स से बदल जाएगी लाइफ, बिजनेस और नौकरी में होगा जबरदस्त फायदा

यदि आप सोशल मीडिया को अपनी कंपनी अथवा बिजनेस के लिए इस्तेमाल करते हैं तो इंटरनेट पर आपके लिए कुछ काम के वेबटूल उपलब्ध हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 16 Oct 2018, 8:01 PM IST

social media,jobs,Education,Management Mantra,business tips in hindi,

social media, business tips in hindi, management mantra, success secrets, education, jobs

यदि आप सोशल मीडिया को अपनी कंपनी अथवा बिजनेस के लिए इस्तेमाल करते हैं और फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफॉर्म पर अपडेट करने में लगने वाले वक्त को बचाना चाहते हैं तो इंटरनेट पर आपके लिए कुछ काम के वेबटूल उपलब्ध हैं। इनकी मदद से आप अपनी पोस्ट शिड्यूल कर सकते हैं और एक ही लॉगइन पर अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की प्रगति को देख सकते हैं। साथ ही इनकी मदद से आप अपने सोशल मीडिया की रीच को भी बढ़ा सकते हैं।

buffer
यदि आप फेसबुक, टिवटर, गूगल प्लस, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन आदि सभी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पोस्ट शिड्यूल करना चाहते हैं और आपके कमेंट्स का जवाब भी एक ही प्लेटफॉर्म से देना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है। इस वेबसाइट के फ्री प्लान की मदद ले कर आप सोशल मीडिया मैनेजमेंट में लगने वाले समय को बचा सकते हैं। इसे ओपन करने के लिए निम्न लिंक का प्रयोग करें-
https://goo.gl/3LZh5j

dlvrit
पावरफुल सोशल मीडिया ऑटोमेशन के लिए डिलिवर डॉट इट भी अच्छी वेबसाइट है। इसकी मदद से पोस्ट शिड्यूलर और एंगेजमेंट का तो मैनेजमेंट किया ही जा सकता है, साथ ही इसमें आप अपने काम के लिए टीम मेंबर भी जोड़ सकते हैं। प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए यह बेहतर विकल्प है। इसे ओपन करने के लिए निम्न लिंक का प्रयोग करें-
https://goo.gl/dEiQDB

choosejarvis
यदि आप सोशल मीडिया के लिए ऐसा टूल चाहते हैं जिसकी मदद से आपको आपकी पसंद का कंटेंट भी मिले तो इसके लिए आप जार्विस की मदद ले सकते हैं। यह आपके सोशल मीडिया पर एंगेजमेंट और रीच को बढ़ाने का काम करता है। कम समय, कम क्लिक और कम मेहनत में आपको इसकी मदद से सोशल मीडिया का ज्यादा फायदा मिलता है। इसे ओपन करने के लिए निम्न लिंक का प्रयोग करें-
https://goo.gl/qLpe77