कम्यूनिटी मीट में पार्टिसिपेट करें
कॅरियर संवारने के दौरान अपनी स्कूल और कॉलेज लाइफ को याद रखें। पुराने दोस्तों से मिलने के लिए सप्ताह में एक दिन का समय जरूर निकालें, फिर भले ही आपके दोस्त एंटरप्रेन्योर हो या नौकरीपेशा। एक छोटा सा गेट टूगेदर भी आपको फुली रिचार्ज कर सकता है। वहीं कम्यूनिटी मीट, फेस्टिवल या अन्य सोशल फंक्शन में जाने के लिए समय अवश्य निकालें। परिवार ही एक सक्सेसफुल पर्सन की सबसे बड़ी ताकत होता है। इसलिए परिवार को हर समय प्राथमिकता दें और उनके साथ क्वालिटी का समय बिताएं। होलिडे, पेरेंट्स मीट में जाना, बच्चों के साथ खेलना, मॉर्निंग वॉक, योग, एक्सरसाइज यह वह छोटे-छोटे उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप स्ट्रेस फ्री हो सकते हैं।