scriptsuper powerful: वर्कप्लेस पर आप बन सकते हैं सुपर पावरफुल | You can become super powerful at the workplace | Patrika News

super powerful: वर्कप्लेस पर आप बन सकते हैं सुपर पावरफुल

locationजयपुरPublished: Sep 28, 2019 12:29:42 pm

Submitted by:

Jitendra Rangey

अगर आप अपने वर्कप्लेस पर सुपर पावरफुल बनना चाहते हैं तो आपको कुछ खास बातों को अपने जीवन में उतार लेना चाहिए। जानते हैं सुपर पावरफुल बनने की खास बातें-

power

power

कर दिखाओ
आपकी सबसे बड़ी ताकत है कि आप हर रोज आगे बढ़ते हैं। आपने जो सोचा था, आप वह कर रहे हैं। घंटे, दिन और महीनों तक काम करते हुए आप मंजिल तक पहुंच जाते हैं। कुछ महीने आपको परेशान करते हैं तो कुछ उत्साहित, पर लगातार प्रगति होती रहती है। जीवन में लगातार अवसर बढ़ते हैं, आत्मविश्वास में इजाफा होता है और आपको सफलता मिलती है। इसके लिए आपको बस शुरुआत करनी पड़ती है।
अपनी बात कहो
निजी रिश्तों में बोलना जरूरी है। प्रोफेशनल स्पेस में भी बोलना बहुत जरूरी है। आपको अपनी चिंताओं को व्यक्त करना चाहिए, इनपुट उपलब्ध करवाने चाहिए, आइडियाज देने चाहिए और मतभेदों को दूर करना चाहिए। आपको अपने एम्प्लॉयर और कंपनी में वैल्यू लाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आपकी प्रोग्रेस भी तेजी से होगी।
असहमति व कमिटमेंट
अगर आपको काम के दौरान कोई कमी लगे तो आपको अपनी टीम और बॉस से असहमति भी दर्शानी चाहिए। आपको अपनी बात को इस तरह से कहना चाहिए कि इससे कंपनी को क्रिएटिव आइडियाज मिलें। आपको कंपनी के लिए उपयोगी व्यक्ति बनना चाहिए। आपको कॉमन गोल्स को प्राप्त करने के लिए कमिटमेंट दर्शाना चाहिए।
जुड़ाव रखें
आपको वर्कप्लेस पर हर व्यक्ति के साथ जुड़ाव रखना चाहिए। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय काम आ सकता है। काम के दौरान कनेक्शन्स बनाने से आपको कई फायदे होते हैं। इससे तनाव कम होता है, भरोसा बढ़ता है और काम की रफ्तार बढ़ती है। हर व्यक्ति की बात को ध्यान से सुनना चाहिए और उसकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करना चाहिए। काम के दौरान बनाए गए रिलेशन्स हमेशा उपयोगी होते हैं।
मना करें
आप खुद को जानें। आपको समझ होनी चाहिए कि आप किन चीजों को स्वीकार करेंगे और किन कामों को करेंगे। वर्कप्लेस पर गलत रोल में काम न करें। सही माहौल और टीम के साथ काम करना आपका हक है। आप गलत परिस्थितियों को मना कर सकते हैं। सही बात के लिए बोलना शुरू करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो