30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandla Election Result: दूसरी बार मैदान में उतरी संपतिया उइके जीत गईं, लाडली को मिला बहनों का समर्थन

mandla vidhan sabha seat: मंडला विधानसभा सीट से इस बार भाजपा ने पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उइके को टिकट दिया गया है...। वहीं कांग्रेस ने डॉ. अशोक मर्सकोले को मैदान में उतारा है...।

2 min read
Google source verification

मंडला

image

Manish Geete

Oct 31, 2023

mandla-election-result.png

मंडला विधानसभा सीट से भाजपा की संपतिया उइके चुनाव जीत गई।

mandla assembly vidhan sabha seat. मंडला जिले की तीन विधानसभा सीटों में से एक मंडला (एसटी) में इस बार भाजपा प्रत्याशी संपतिया उइके चुनाव जीत गई हैं। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय संपतिया उइके को भाजपा ने इस बार मंडला से विधानसभा चुनाव में उतारा था। संपतिया उइके को एक लाख 13 हजार 135 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के डा. अशोक मर्सकोले को 97 हजार 188 वोट मिले। यहां बहुजन समाज पार्टी के इंदर सिंह उइके तीसरे नंबर पर रहे इन्हें 3696 वोट मिले। मंडला विधानसभा का कुल मतदान प्रतिशत 82.24 था।

भाजपा ने मंडला विधानसभा से पहले राज्यसभा सांसद संपतिया उइके को प्रत्याशी बनाया था। महिला प्रत्याशी होने का फायदा भी इन्हें मिला। शहरी क्षेत्र की वोटिंग ने पूरा दांव ही पलट दिया। शहर में रहकर महिला समूह से जुड़ाव, महिला कार्यकर्ताओं का साथ इनके जीत का एक कारण है।

क्षेत्र में सक्रियता जीत का आधार

संपतिया उइके राज्यसभा सांसद का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी जिले में सक्रिय रहीं। छोटे बड़े कार्यक्रमों में शामिल होना, खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के साथ प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना शुरू करने का लाभ महिला प्रत्याशी होने के कारण मिला है। चुनाव जीतने के बाद संपतिया उइके ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए आगे भी कार्य करूंगी। जिले के जो विकास कार्य बचे हैं, उनको परा कराया जाएगा। योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को दिलाएंगे।

कैसा था पिछला चुनाव

वर्ष 2018 के चुनाव की बात करें तो मंडला विधानसभा सीट पर कुल 245136 मतदाता थे, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवसिंह सैयाम को 88873 वोट देकर जिताया था। उधर, कांग्रेस उम्मीदवार प्रो. संजीव छोटेलाल उइके को 76668 वोट हासिल हो सके थे और वह 12205 वोटों से हार गए थे।

इससे थोड़ा पीछे चले तो 2013 में मंडला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव छोटेलाल उइके को जीत हासिल हुई थी और उन्होंने 80066 वोट हासिल किए थे। भाजपा की संपतिया उइके को 76239 वोट मिले थे। हार-जीत का अंतर 3827 रहा।

2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के देव सिंह सैयाम चुनाव जीते थे, उन्हें 59932 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के संजीव छोटेलाल उइके को 50989 वोट मिले थे। हार-जीत का अंतर 8943 वोटों का रहा।

कांग्रेस प्रत्याशी अशोक मर्सकोले

42 साल के अशोक मर्सकोले ने एनएससीबी मेडिकल कॉलेज जबलपुर से पीजी। एमएस (आइ) 2003-04 में एमजीएम मेडिकल कालेज इंदौर से एमबीबीएस किया है। उन पर एक आपराधिक मामला दर्ज है और संपत्ति 17 लाख 5 हजार 426 की कुल संपत्ति है।

भाजपा प्रत्याशी संपतिया उइके

मध्यप्रदेश भाजपा की आदिवासी नेता है। 31 जुलाई 2017 को केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के बाद उपचुनाव में उन्हें राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था। मंडला जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी संपतिया 57 साल की हैं। इंटरमीडिएट तक पढ़ीं संपतिया उइके मंडला से भाजपा की प्रत्याशी बनाई गई हैं।