6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Garoth Assembly Election Result : भाजपा प्रत्याशी चंदेरसिंह सिसोदिया 18107 वोटों से जीते, कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष सोजतिया हारे

एमपी विधान सभा चुनाव परिणाम का रुझान आ गए हैं। गरोठ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंदेरसिंह सिसोदिया 18107 वोटों से जीते है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष सोजतिया हार गए हैं। इन्हें कुल 90495 वोट मिले हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
57.jpg

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में, यानी पिछले विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट पर कुल 227580 मतदाता थे, और उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार देवीलाल धाकड़ (एडवोकेट) को 75946 वोट देकर विजयश्री प्रदान की थी, और विधायक बना दिया था, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष कुमार सोजतिया को 73838 मतदाताओं का भरोसा हासिल हो पाया था, और वह 2108 वोटों से चुनाव हार गए थे।

साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में गरोठ विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजेश यादव धर्मवीर सिंह ने जीत हासिल की थी, और उन्हें 88525 मतदाताओं का समर्थन मिला था. विधानसभा चुनाव 2013 के दौरान इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष कुमार सोजतिया को 62770 वोट मिल पाए थे, और वह 25755 वोटों के अंतर से दूसरे पायदान पर रह गए थे।

साल 2008 में गरोठ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष कुमार सोजतिया को कुल 68396 वोट हासिल हुए थे, और वह विधानसभा पहुंचे थे, जबकि बीजेपी प्रत्याशी राजेश यादव धर्मवीर सिंह दूसरे पायदान पर रह गए थे, क्योंकि उन्हें 50624 वोटरों का ही समर्थन मिल पाया था, और वह 17772 वोटों से चुनाव में पिछड़ गए थे।

कैसा है इतिहास

पिछले 5 विधानसभा चुनाव में मंदसौर जिले में आने वाली गरोठ सीट पर कभी बीजेपी उम्मीदवार तो कभी कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली। कांग्रेस के सुभाष कुमार सोजतिया 2 बार जीते तो 3 बार बीजेपी ने जीत हासिल की है। गरोठ सीट पर सौंधिया की संख्या करीब 50 हजार है। इनके बाद मीणा और बंजारा बिरादरी के लोग रहते हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की भी बड़ी संख्या यहां पर वोटर्स हैं। पोरवाल तथा पटीदार बिरादरी भी हार-जीत में अहम भूमिका तय करते हैं।