23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandsaur Seat Result 2024 : मंदसौर लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत, 5 लाख वोटों से जीते सुधीर गुप्ता

BJP Sudhir Gupta Vs Congress Dilip Singh Gurjar : लोकसभा चुनाव 2024 के रण में 4 जून को मंदसौर लोकसभा सीट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस सीट पर भाजपा के सुधीर गुप्ता ने जीत दर्ज की है।

3 min read
Google source verification
Mandsaur Lok Sabha Seat Result 2024

Mandsaur Seat Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम पूरी तरह आ चुके हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की आंधी चली है, जिसमें कांग्रेस पूरे चारों खाने चित्त हो गई है। मंदसौर लोकसभा सीट ( Mandsaur Lok Sabha Seat ) पर भाजपा ने एक बार फिर जीत हासिल की है। मंदसौर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ( BJP Candidate Sudhir Gupta ) 9 लाख 45 हजार 761 वोट हासिल कर चुनाव जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ( Congress Candidate Dilip Singh Gurjar ) को 5 लाख 006 हजार 55 वोटों से हराया है। बता दें कि निकटतम प्रतिद्वंदी दिलीप सिंह गुर्जर को कुल 4 लाख 45 हजार 106 वोट मिले हैं।

मध्य प्रदेश में स्थित मंदसौर लोकसभा सीट भाजपा का परंपरागत गढ़ माना जाता है। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद सुधीर गुप्ता को फिर उम्मीदवारी सौंपी और उन्होंने पार्टी का भरोसा कायम भी रखा। भाजपा के गढ़ वाली इस सीट पर इस बार चौथे चरण में मतदान हुआ था, जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने सीट पर प्रचंड बहुम हासिल की है।

यह भी पढ़ें- Gwalior Seat Result 2024 : ग्वालियर लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, 70 हजार वोटों से जीते भारत सिंह कुश्वाह

भाजपा ने कायम रखा कब्जा

अब तक सिर्फ 4 बार कांग्रेस को मंदसौर लोकसभा सीट पर जीत हासिल हुई है। जबकि सीट पर 1 बार भारतीय जनसंघ, 1 बार जनता पार्टी और 8 बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। डॉक्टर लक्ष्मीनारायण पांडे यहां से 8 बार सांसद रहे हैं। इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन ने भाजपा के डॉक्टर पांडे को परास्त किया था। उसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया। 2014 के चुनाव में भाजपा के सुधीर गुप्ता ने मीनाक्षी नटराजन को हरा दिया। इसी कब्जे को भाजपा ने 2019 और अब 2024 में भी बरकरार रखा।

यह भी पढ़ें- Sagar Seat Result 2024 : सागर लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा, पौने पांच लाख वोटों से जीतीं डॉ. लता वानखेड़े

सुधीर गुप्ता तीसरी बार जीते

2014 और 2019 में देश की अन्य सीटों की तरह मंदौसर सीट पर मोदी लहर का जादू देखने को मिला। भाजपा के सुधीर गुप्ता ने दोनों बार इस सीट कब्जा जमाए रखा। दोनों ही बार उनकी जीत का अंतर 3 लाख वोटों से ज्यादा रहा। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुधीर गुप्ता ने खुद अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांच लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें- Balaghat Seat Result 2024 : बालाघाट लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा, पौने दो लाख वोटों से जीतीं भारती पारधी

75 फीसदी से अधिक वोट पड़े

मंदसौर संसदीय क्षेत्र में 2024 के लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदान 77.81 और महिला मतदान 72.65 फीसदी रहा। संसदीय क्षेत्र से 18 लाख 98 हजार 60 मतदाताओं में से 14 लाख 28 हजार 383 ने वोट दिए। कुल 9 लाख 57 हजार 883 पुरुषों में से 7 लाख 45 हजार 354 ने वोट दिए, वहीं 9 लाख 40 हजार 149 महिलाओं में से 6 लाख 83 हजार 14 ने वोट दिए। अन्य थर्ड जेंडर के कुल 28 वोटर में से 15 ने मतदान किया। इस तरह संसदीय क्षेत्र में कुल 75.25 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले लोकसभा चुनाव से 2.64 फीसद कम रहा। बता दें कि 20219 के लोकसभा चुनाव में कुल इस सीट पर 77.89 फीसद मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ें- Damoh Seat Result 2024 : दमोह लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा, 4 लाख वोटों से जीते राहुल सिंह लोधी

8 में से 7 विधानसभा सीटों पर भाजपा काबिज

मंदसौर लोकसभा क्षेत्र मंदसौर व नीमच जिले की सात विधानसभा आती हैं। साथ ही रतलाम जिले की जावरा विधानसभा क्षेत्र के कुछ ग्रामीण क्षेत्र लोकसभा सीट में आते हैं। इस संसदीय क्षेत्र में मंदसौर, मल्हारगढ़, सुवासरा, गरोठ, नीमच, जावद, मनासा और रतलाम जिले की जावरा तहसील का कुछ क्षेत्र शामिल है। इनमें से सिर्फ मंदसौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि बाकी 7 सीटों पर भाजपा का कब्जा है।