Lord Pashupatinath : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित और देश के एकलौते पशुपतिनाथ मंदिर में सावन सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धा, भक्ति और आस्था का केंद्र भगवान पशुपतिनाथ महादेव की दिव्य एवं नयनाभिराम अष्टमूर्ति प्रतिमा दशपुर की नगरी मंदसौर में विराजित है। जहां एक तरफ देशभर में श्रद्धालु भोले बाबा की आराधना में लीन हैं तो वहीं सावन के पहले सोमवार को ही बड़ी जानकारी सामने आई है कि प्रतिमा के मुख पर दरार पड़ रही है।