11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेशी दूल्हा-दुल्हन की हिन्दू रीति-रिवाज से शादी, ‘अपना बना ले मेरी जान…’ पर नाचे विदेशी बाराती, Video

Foreign Couple Unique Wedding : स्विट्जरलैंड के दूल्हा को जर्मनी की दुल्हन से स्पेन में हुआ प्यार, हिंदू रीति रिवाज से भारत में रचाई शादी, 'अपना बना ले मेरी जान...' पर झूमकर नाचे विदेशी बाराती, आप भी देखें वीडियो...।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Jul 2024, 11:23 AM IST

shadi

Foreign Couple Unique Wedding : वैसे तो देशभर में अलग अलग परंपराओं और रीति रिवाजों से शादियां होती हैं। लेकिन कुछ शादियां इतनी अनोखी होती हैं, जिनकी चर्चा जरा में चारों और होने लगती है। ऐसे ही मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हुआ एक विवाद सिर्फ जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। गुरु पूर्णिमा पर शहर में एक विदेशी जोड़े ने सनातन संस्कृति के अनुसार विवाह किया। यही नहीं, दोनों ने 7 जन्मों के लिए परिणय सूत्र में बंधने की सौगंध भी ली।

बता दें कि, स्विट्जरलैंड के रहने वाले दूल्हा मार्टिन और जर्मनी की रहने वाली दुल्हन उलरिके वैदिक को स्पेन में एक दूसरे से प्यार हुआ था। लेकिन, दोनो ही कपल सनातन संस्कृति से खासा प्रभावित हैं। उन्होंने अपने प्रेम को सात जन्मों के लिए अमर करने के उद्देश्य से सनातन परंपरा के पाणिग्रहण संस्कार से परिणय सूत्र में बंधने का फैसला लिया गया। फिर क्या था, शुभ मुहू्त के हिसाब से दोनों ने विवाह तो किया ही, साथ ही भारतीय अंदाज में दोनों ने धूमदाम से शादी की। समारोह में विदेश के साथ साथ भारत से भी बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए, जो डीजे की धुन पर झूमते-नाचते बारात लेकर नक्षत्र गार्डन पहुंचे। देश के जाने-माने आध्यात्मिक गुरु डॉक्टर रघुवीर सिंह गौर इस शादी के प्रेरणा स्त्रोत हैं।

धूमधाम से हुई विदेशी कपल की शादी

ज्यूरिख के रहने वाले 45 साल के मार्टिन पेशे से लीगल ऑडिट कंपनी में अफसर हैं। वे गुरु रघुवीर सिंह जी से बीते पांच साल से सोशल साइट्स के जरिए संपर्क में हैं। फिर वे गुरुजी के दर्शन करने भारत आने लगे। जर्मनी की म्यूनिख शहर की उलरिके 48 साल की हैं। वे पेशे से नर्स हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक यात्रा के दौरान स्पेन में हुई थी। बाद में दोनों में फोन पर बातें शुरु हुईं, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया। मार्टिन गुरुजी के सानिध्य में शादी करना चाहते थे। उनकी यह इच्छा रविवार को पूरी हुई।

भारतीय संस्कृति ने मार्टिन को किया प्रभावित

दूल्हे मार्टिन ने बताया कि शादी के समय तीसरी बार भारत आया हूं। मुझे चर्च में शादी करना ठीक नहीं लगा। मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी गुरु रघुवीर सिंह जी का आशीर्वाद लेना था। मैं उनसे पांच साल से जुड़ा हूं। उन्हीं की वजह से मैं भारतीय संस्कृति से प्रभावित हुआ हूं और हिंदू परंपरा से शादी कर रहा हूं। मार्टिन के अनुसार, भारतीय संस्कृति को जानने के लिए गुरुजी ने उन्हें 'मेहर बाबा' की किताब भेंट की थी।

यह भी पढ़ें- एमपी में टला लोनावला जैसा हादसा, अमरगढ़ वॉटरफॉल में आई बाढ़ में फंसा परिवार, मौत के मूंह से निकाल लाई SDRF, डरा देगा Video

7 जन्मों के लिए जुड़े

दुल्हन उलरिके भी सोशल मीडिया के जरिए ही गुरुजी से जुड़ी थी। उन्होंने गुरुजी के जरिए ही भारत और यहां की हिंदू परंपरा को जाना। उनके आध्यात्मिक प्रवचनों ने खासा प्रेरित किया। भारतीय संस्कृति में रुचि बढ़ी। टीवी पर हिंदू रीति से हुई शादी देखी। गुरुजी के माध्यम से मार्टिन से स्पेन में छुट्टियों में मुलाकात हुई और प्रेम हो गया। इस प्रेम विवाह को गुरुजी ने ही सात जन्मों के शादी के बंधन में जोड़ दिया है।

परिणय संस्कार से हुए प्रभावित

शक्तिपात के विशेषज्ञ गुरुजी डॉक्टर रघुवीर सिंह गौर ने आगे बताया कि मार्टिन खुद योग गुरू हैं। ये मुझसे प्रभावित हुए। भारत आकर मुझसे मिले। लड़की भी मिलने आई। यहां के जीवन को चर्चा होती थी तो ये सोलह संस्कार से प्रभावित हुए। इनका ये प्रेम विवाह है। इन्हें परिणय संस्कार अच्छा लगा, क्योंकि इसकी साक्षी अग्नि होती है। चूंकि इन्होंने मुझे गुरु मान लिया था, इसलिए वैदिक हिंदू रीति से मेरे सानिध्य में शादी की।