
खाद का कट्टा व बाइक को दी श्रद्धांजलि
मंदसौऱ.किसानों को खाद के लिए ई टोकन व्यवस्था एवं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल के मूल्यों में कीगई बेहताशा वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल अहीर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा, पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, बाबुखा मेवाती की उपस्थिति में कांग्रेसजनों एवं किसानों ने बसस्टैंड पर भाजपा की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ चिलचिलाती धूप में 2 घंटे तक जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा।
ज्ञापन का वाचन करते हुए जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बाबुखा मेवाती ने कहा कि वर्तमान में किसानों के खाद की जो व्यवस्था ई टोकन के माध्यम से की गई है। यह नीति किसान विरोधी है। ई टोकन खाद व्यवस्था में किसानों पर 150 से 200 रुपए का आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। नारायणगढ़ सहित ऐसे प्रमुख नगर एवं कस्बो में नगद खाद वितरण केंद्र स्थापित करने की मांग की। साथ ही किसानों को सभी प्रकार के खाद समय पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही किसानसों को लागत मूल्य नहीं मिल रहा है और किसी भी उपज के वाजिव दाम नहीं मिलने से किसान कर्जदार होना पड़ रहा है।
बाइक को बोढ़ाया कफन, खाद को दी श्रद्धांजलि
पेट्रोल-डीजल पर लगातार भाव बढ़ा कर लोगों के जेबो पर डाका डालने का काम कर सरकार कर रही है। पहले ही महंगाई आसमान छू रही है। डीजल मूल्य वृद्धि से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा वही वाहन चालको को भी डीजल पेट्रोल आर्थिक संकट में डालने का काम करेंगे। सरकार से किसानों के लिए खाद व्यवस्था पर्याप्त एवं सुगम करने के साथ ही डीजल पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर खाद का कट्टा रखकर एवं मोटरसाइकिल पर सफेद कपड़ा कफन ओढ़ाकर पुष्पांजलि की एवं दो मिनट का मौन रखकर डीजल पेट्रोल के दामो में मूल्य वृद्धि का विरोध भी किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव मुकेश निडर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है। मोदी एवं मोहन सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने कहा कि मोदी सरकार अडानी ओर अंबानी के हाथो की कठपुतली बनी हुई है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता रामचंद्र करुण ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी पर आज किसान खून के आंसू रोने को मजबूर है उसकी आय तो दोगुना नही हुई पर महंगाई जरूर चार गुना हो गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजीत कुमठ, लियाकत मेव, श्यामलाल मालवीय, दिलीप यादव, सुनील दिवाणीया, पवन पाटीदार, नेमीचंद डाका, हरीश मालवीय, गजेन्द्रसिंह चूंडावत, विनय तिवारी, गोपाल यादव, मथुरालाल भगत, ओमप्रकाश बसेर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेसजन मौजूद थे।
Published on:
04 Jun 2026 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
