28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर संबंध बनाने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर

MP News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ संबंध बनाते हुए भाजपा नेता का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है।
less than 1 minute read
Google source verification
mp news

भाजपा नेता मनोहर धाकड़ पर एफआईआर। पत्रिका फाइल फोटो

MP News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ संबंध बनाते हुए भाजपा नेता का वीडियो सामने आया था। जिस पर अब पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि यह वीडियो मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र का है।

इस वीडियो में भाजपा नेता मनोहर धाकड़ सड़क पर ही युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता ने तो अपना मोबाइल बंद कर लिया था। 13 मई की रात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस वीडियो के अनुसार धाकड़ अपनी सफेद रंग की कार नंबर एमपी-14 -सीसी-4782 में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में दिखे। इसके बाद दोनों के बीच अश्लील हरकतें कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस ने भाजपा नेता मनोहर धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति पर धारा 296,285,3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

वीडियो वायरल होने के बाद समाज की युवा संघ धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन धाकड़ के निर्देश पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मुकेश धाकड़ ने गांव बनी निवासी मनोहरलाल धाकड़ जो धाकड़ महासभा में राष्ट्रीय मंत्री पद थे। उन्हें हटा दिया। मुकेश धाकड़ ने इसका पत्र जारी किया। इसमें बताया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो चल रहा है। इसके आधार पर पदमुक्त किया गया।

नोट: वीडियो बेहद अश्लील और आपत्तिजनक है। हम आपको नहीं दिखा सकते।

यह भी पढ़ें-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ अश्लील हरकतें करते भाजपा नेता कैमरे में कैद