हादसे को लेकर मंदसौर आबकारी आरक्षक केशव कुमार ने बताया कि जावरा से शराब लेकर डिगावमाली लाई जा रही थी, लेकिन बीच में वाहन का टायर फटने से वो लखमाखेड़ी के पस पलट गया। वाहन में भरी शराब जावरा से परमिट होने के बाद लाई जा रही थी और वो पूरी तरह वैध थी। इसका पंचनामा बनाकर शराब को दूसरे वाहन से डिगांव भेजा जा रहा है। वहीं, मौके पर रोड कंपनी के कर्मचारी भी बुलाए गए, इसके बाद तत्काल सड़क की सफाई कराकर मार्ग की यातायात सुचारू कराई गई।