
नर्इ दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ( Bharti Airtel) का समेकित मुनाफा बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 37.5 फीसदी बढ़ गया। भारती एयरटेल ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कंपनी का कुल समेकित मुनाफा वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में 573.10 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का समेकित निवल मुनाफा 419 करोड़ रुपये था।
चौथी तिमाही में कंपनी को हुआ 20,656.80 करोड़ रुपए का मुनाफा
कंपनी ने कहा, "31 मार्च 2019 को समाप्त हुई तिमाही में विशेष मदों में शुल्क की दोबारा समीक्षा से संबंधित 2,052.2 करोड़ रुपये का क्रेडिट शामिल है जोकि इन शुल्कों के निर्धारण से संबंधित हालिया घोषणा पर आधारित है।" एयरटेल ने बताया कि आलोच्य अवधि में कंपनी की कुल आय 20,656.80 करोड़ रुपये रही जाकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की आय 19,469.7 करोड़ रुपये से 6.09 फीसदी अधिक है।
पिछले वित्त वर्ष की सामान तिमाही के मुकाबले कैसा रहा कंपनी का मुनाफा
हालांकि वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का समेकित मुनाफ पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 22.72 फीसदी घटकर 1687.50 करोड़ रुपये रह गया। 2018-19 में कंपनी की कुल आय 81073.4 करोड़ रुपये रही, जोकि पिछले वित्त वर्ष की आय 82,887 करोड़ रुपये से 2.11 फीसदी कम है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.
Updated on:
7 May 2019, 8:13 AM IST
Published on:
7 May 2019, 8:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.