7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के भाव, र्इरान पर प्रतिबंध के बाद कच्चे तेल के भाव में तेजी

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी ईरान पर अमरीकी प्रतिबंध के बाद बुधवार को कच्चे तेल के दाम में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आई।
less than 1 minute read
Google source verification
Crude Oil

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आ सकती है, र्इरान पर प्रतिबंध के बाद कच्चे तेल के भाव में तेजी

नर्इ दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को दिवाली पर आयोजित मुहूर्त सत्र के दौरान कच्चे तेल के दाम में एक फीसदी की तेजी दर्ज की गई। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी ईरान पर अमरीकी प्रतिबंध के बाद बुधवार को कच्चे तेल के दाम में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आई।


मुहूर्त कारोबार के दौरान उछला कच्चे तेल का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मुहूर्त कारोबार के दौरान बुधवार को शाम पांच बजे कच्चे तेल का नवंबर अनुबंध 4,525 रुपये प्रति बैरल पर खुला और कारोबार के दौरान 4,576 रुपये प्रति बैरल तक उछला। हालांकि सत्रावसान पर शाम 6.30 बजे पिछले सत्र के मुकाबले 48 रुपये यानी 1.07 फीसदी की बढ़त के साथ 4,552 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का जनवरी डिलीवरी अनुबंध 1.39 फीसदी की तेजी के साथ 73.13 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।


अमरीकी तेल भंडार में 78 लाख बैरल का इजाफा

वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर अमरीकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का दिसंबर डिलीवरी सौदा 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ 62.88 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में यह तेजी तब देखी जा रही है जब मंगलवार को अमरीकी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका में पिछले सप्ताह तेल के भंडार में 78 लाख बैरल का इजाफा हुआ है। जाहिर है कि ईरान से तेल की खरीद पर रोक का यह असर है। उधर, तेल बाजार के जानकार बताते हैं कि सऊदी अरब और रूस द्वारा अगले साल तेल के उत्पादन में कटौती किए जाने को लेकर आई खबरों से कीमतों को सपोर्ट मिला है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग