6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 दिनों के बाद डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, पेट्रोल के दाम स्थिर

पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन नहीं हुआ बदलाव डीजल के दाम में 4 मई के बाद हुआ है इजाफा
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

May 16, 2019

Petrol diesel price

12 दिनों के बाद डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, पेट्रोल के दाम स्थिर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान गुरुवार को डीजल की कीमत में 12 दिनों के बाद इजाफा देखने को मिला है। इजाफा मामूली है। वहीं पेट्रोल के दाम को लगातार दूसरे दिन स्थिर रखा गया है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर थे। वहीं उससे पहले दिल्ली में मतदान से पहले ही कीमतों को कम करना शुरू कर दिया था। आइए आपको भी बताते हैं कि आपको आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कितने रुपए चुकाने होंगे...

यह भी पढ़ेंः- अमरीका और चीन की लड़ाई आपकी काटेगी जेब, जानिए कैसे...

पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी गुरुवार को देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज भी आपको वहीं दाम चुकाने होंगे जो मंगलवार को चुकाए थे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.18, 73.25, 76.79 और 73.88 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। 8 मई से पेट्रोल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिली है। जो सिलसिला बुधवार को आकर थमा है।

यह भी पढ़ेंः-अप्रैल में निर्यात 0.64 फीसदी बढ़ा, आयात में हुअा 4.48 फीसदी का इजाफा

डीजल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.91, 67.66, 69.05 और 69.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि डीजल में इजाफा आखिरी बार 4 मई को देखने को मिला था।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग