5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब घर की रसोर्इ पर आर्इ आफत, घरेलू सिलेंडर हुआ 48 रुपए महंगा

पेट्रोलियम कंपनियों ने अब देश की जनता के रसोर्इ घर पर सीधा प्रहार किया है। अब घरेलू गैस सिलेंडर 48 रुपए तक महंगा कर दिया गया है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jun 01, 2018

Gas cylinder

अब घर की रसोर्इ पर आर्इ आफत, घरेलू सिलेंडर हुआ 48 रुपए महंगा

नर्इ दिल्ली। पिछले तीन दिनों से पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल आैर डीजल पर एक, 5 आैर 6 पैसे कम देश की जनता पर एहसान कर रही हैं, उसे कंपनियों एक झटके में वापस ले लिया है। जी हां, पेट्रोलियम कंपनियों ने अब देश की जनता के रसोर्इ घर पर सीधा प्रहार किया है। अब घरेलू गैस सिलेंडर 48 रुपए तक महंगा कर दिया गया है। ताज्जुब की बात तो ये है कि घरेलू सिलेंडरों की कीमतों को इतनी खामोशी के साथ बढ़ाया गया है कि अभी तक इस बारे में ज्यादा जानकारी ही नहीं है। आइए आपको भी बताते हैं कि आपके शहर में घरेलू सिलेंडर्स कीमतें कितनी बढ़ गर्इ हैं?

48 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर
पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर्स आैर कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट की सूची जारी कर दी है। कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर पर 48 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। खैर यह कीमत बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर बढ़ार्इ गर्इ है। वहीं सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर पर कंपनियों ने 2 रुपए 34 पैसे बढ़ा दिए हैं। वैसे यह रेट दिल्ली हैं। यानि अब दिल्ली में सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 493.55 रुपए हो गर्इ है। वहीं दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं। इस श्रेणी के गैस सिलेंडर में 77 रुपए का इजाफा किया गया है। अब दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1244 रुपए 50 पैसे हो गर्इ है।

कितना महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

























शहरनर्इ कीमत (रुपए में)
दिल्ली493.55
मुंबई491.31
कोलकाता496.65
चेन्नई481.84

अभी कोर्इ राहत नहीं
जानकारों की मानें तो देश की जनता पहले से पेट्रोल आैर डीजल के दामों से परेशान थी। अब कंपनियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम को बढ़ाकर देश की जनता पर एक नर्इ मुसीबत खड़ी कर दी है। वहीं अब इस बारे में कोर्इ राहत मिलने के कोर्इ आसार नहीं है। आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से पेट्रोल आैर डीजल के दामों को कम कर राहत देने की कोशिश की थी, लेकिन पब्लिक को इससे कोर्इ राहत नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग