5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ एेसी है घर की खरीद पर किराया आैर र्इएमआर्इ फ्री की सच्चार्इ

देश में लाखों फ्लैट हैं जो अपने बिकने का इंतजार कर रहे हैं, जिन्हें बेचने के लिए बिल्डर तरह तरह के आॅफर की घोषणा कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 1 Jun 2018, 10:26 AM IST

Property

कुछ एेसी है घर की खरीद पर किराया आैर र्इएमआर्इ फ्री की सच्चार्इ

नई दिल्‍ली। देश में रियल सेक्टर का बाजार मंदा है। इस बात से भी सभी वाकिफ हैं कि देश में लाखों फ्लैट हैं जो अपने बिकने का इंतजार कर रहे हैं। जिन्हें बेचने के लिए बिल्डर तरह तरह के आॅफर की घोषणा कर रहे हैं। लेकिन इन आॅफर्स में कितनी सच्चार्इ है आैर इन आॅफर्स आपको किनता फायदा आैर घाटा हो सकता है इसकी जानकारी कोर्इ बिल्डर आपको नहीं देता है। इसलिए आज आपको इन आॅफर्स की सच्चार्इ बताने जा रहे हैं। जिन्हें जानकर आप भी होश भी उड़ जाएंगे। इसलिए कोर्इ प्राॅपर्टी खरीदने से पहले इन आॅफर्स की सच्चार्इ जान लेना काफी जरूरी है।

घर के साथ किराया फ्री
आजकल अपने मकान को बेचने के लिए बिल्डर नया आॅफर लेकर आए हैं। जिसमें घर बुक कराने के साथ आपको रहने के लिए मकान दिया जाएगा, जिसका किराया नहीं देना पड़ेगा। लेकिन इसकी सच्चार्इ कुछ आैर है। यह स्कीम एक अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता है, लेकिन जब आप इस स्‍कीम के तहत घर बुक कराने जा रहे हैं तो ध्‍यान रखें कि बिल्‍डर के पास जाकर सीधे इस ऑप्‍शन पर बात न करें, बल्कि सभी ऑप्‍शन के बारे में पूछें। तब आपको सच्चार्इ के बारे में पता चल जाएगा। यदि आप घर किराया वाला ऑफर लेते हैं तो वह आपको 100 से 200 रुपए प्रति वर्ग फुट महंगा मिल रहा है। इस स्कीम के तहत आपको 1000 वर्ग फुट का फ्लैट जिसकी कीमत 4000 रुपए प्रति वर्ग फुट है, 2 लाख रुपए महंगा मिल रहा है। जबकि बिना स्कीम का यही फ्लैट आपको 2 लाख कम में। एेसे में अगर आप किराए के मकान में रहकर भी फ्लैट बुक कराते हैं तो आपका खर्च उतना ही होगा।

एक साल की फ्री र्इएमआर्इ
बिल्‍डर्स द्वारा इन दिनों बड़ी तादात में फ्री र्इएमआर्इ भी आॅफर कर रहे हैं। इस स्कीम के तहत आपको र्इएमआर्इ तब तक नहीं देनी होगी जब तक आपको पजेशन नहीं मिल जाता है। इस ऑप्शन के जाल में आने से पहले आपको एक तरकीब लगानी होगी। इस तरह के ऑप्‍शन लेने वाले बायर्स को 100 से 200 रुपए प्रति वर्ग फुट के रेट से फ्लैट बेचे जा रहे हैं। यानी कि पैसा आपके ही जेब से निकाल कर आपकी ईएमआई भरी जा रही है। बिल्‍डर अपनी जेब से पैसे नहीं दे रहा है। ऐसे में, आपको सलाह है कि आप बिल्‍डर से बारगेन करें और कोशिश करें कि बिल्‍डर के पास यदि रेडी-टू-मूव फ्लैट है तो उसे ही खरीदें, बेशक वो थोड़ा सा महंगा हो। उसका कैलुकेशन जरूर कर लें।

जीएसटी फ्री फ्लैट
देश में जीएसटी लागू हो गर्इ है। जिसके बाद यह बात सामने आर्इ है जिसमें कहा जा रहा है कि अब 12 फीसदी जीएसटी लगने के बाद घर खरीदना महंगा हो जाएगा। जिसके बाद से बिल्‍डर्स ऑफर कर रहे हैं कि यदि आप घर खरीदते हैं तो आपको जीएसटी नहीं देनी होगी। जबकि इसमें भी बड़ा झोल है। अगर प्रोजेक्‍ट कम्‍प्‍लीट है तो जीएसटी वैसे ही नहीं लगेगा। लेकिन यदि आप कोई अंडर कंस्‍ट्रक्‍शन प्रोजेक्‍ट में फ्लैट खरीदते हैं और बिल्‍डर आपको जीएसटी फ्री ऑफर कर रहा है तो पूरी संभावना है कि बिल्‍डर ने रेट में जीएसटी को शामिल कर लिया हो। इसके अलावा बिल्‍डर को इनपुट क्रेडिट भी मिलता है। इसलिए बिल्‍डर को इनपुट क्रेडिट के रूप में मिलने वाली राशि को भी ऑफर में शामिल कर लिया हो, इसलिए बायर के रूप में आपको इन तीनों एंगेल से अपनी जांच करनी चाहिए।