
Gold and silver became expensive today, know how much price has gone
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आने के कारण एक बार फिर से सोना और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम एक बार फिर से 50 हजार रुपए प्रति दस ग्राम से ज्यादा हो गए हैं। जबकि चांदी की कीमत 61,700 रुपए से ज्यादा हो गए हैं। वहीं विदेशी बाजरों में सोना और चांदी मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जानकारों की मानें तो सोना और चांदी के दाम में आने वाले दिनों में उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है ।
सोना के दाम में इजाफा
भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के डाटा के अनुसार सुबह 10 बजे एक घंटे के कारोबार के बाद सोना 61 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 50,053 रुपए प्रति प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोने की शुरुआत 50,041 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ हुई थी। जबकि आज सोना 50,074 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर भी गया। आपको बता दें कि कल सोना 49,992 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ बंद हुआ था।
चांदी की कीमत में इजाफा
वहीं दूसरी ओर सोने के साथ चांदी के दाम में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। मौजूदा समय यानी सुबह 10 बजे वायदा बाजार में चांदी 360 रुपए की तेजी के साथ 61,870 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि आज चांदी की शुरूआत 61,610 रुपए के साथ हुई थी। वहीं 61,881 रुपए के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर भी चली गई थी। आपको बता दें कि कल यानी गुरुवार को चांदी 61,510 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
क्या कहते हैं जानकार
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार आज सोना और चांदी दोनों में तेजी देखने को मिल सकती है। आज सोना 50,350 से लेकर 50,400 रुपए प्रति दस ग्राम तक जा सकता है। जबकि चांदी की कीमत की बात करें तो 61,600 रुपए के लेवल पर बना रह सकता है। जबकि दाम में इताफा 62,800 रुपए से लेकर 63,500 रुपए तक जा सकता है।
Updated on:
20 Nov 2020 10:25 am
Published on:
20 Nov 2020 10:19 am
