4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने-चांदी की कीमतों में दर्ज की गई भारी गिरावट, जाने आज का दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में तेजी से सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है।
2 min read
Google source verification
Gold and Silver

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, इतने सस्ते हो गए दाम

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग में आई भारी गिरावट के दबाव में बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपये लुढ़ककर सात माह के निचले स्तर 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक उठाव कम होने से चांदी भी 620 रुपए का गोता लगाती हुई साढ़े तीन माह के निचले स्तर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बोली गई। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं पर डॉलर की मजबूती का दबाव रहा। लंदन का सोना हाजिर एक फीसदी से अधिक यानी 5.72 डॉलर लुढ़ककर 1,221.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमरीकी सोना वायदा भी 5.40 डॉलर की गिरावट में 1,221.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

डॉलर के मजबूत होने से आई गिरावट

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की मांग में सुस्ती आई है। इसके अलावा अमरीकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के कल अमरीका के ऊपरी सदन में दिए गए बयान ने भी इसकी मांग सुस्त कर दी। पॉवेल ने ब्याज दर में बढ़ोत्तरी में तेजी लाने का समर्थन किया है। साथ ही चीन और भारत जैसे देशों से सोना आयात कम होने का दबाव भी दोनों कीमती धातुओं पर है। अमरीका और चीन के बीच जारी तनातनी से येन कमजोर पड़ रहा है, जिसका असर सोने की मांग पर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.15 डॉलर गिरकर 15.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

सर्राफा कारोबारियों की मांग भी घटी

वैवाहिक मौसम समाप्त होने के बाद से ही स्थानीय बाजार में सर्राफा कारोबारियों की मांग में सुस्ती बनी हुई है। सोना स्टैंडर्ड 400 रुपए लुढ़ककर 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही फिसलकर 30,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी मजबूती से 24,700 रुपए पर टिकी रही। चांदी पर भी दबाव रहा। चांदी हाजिर 620 रुपए की गिरावट में 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी वायदा भी 690 रुपए लुढ़ककर 38,290 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,650

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,500

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,200

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,290

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग