सोने के दाम में गिरावट
अगर बात पहले सोने की कीमत की करें तो मौजूदा समय में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर सोना 90 रुपए की गिरावट के साथ 49,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सुबह सोना 49,165 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। जबकि 49,313 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर भी गया। जबकि बुधवार को सोना 49,260 रुपए पर बंद हुआ था। इस गिरावट के बाद सोना दो दिनों में 1000 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो चुका है।