15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price Today : जानिए आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के कितने हुए दाम?

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं नवंबर-दिसंबर में पेट्रोल 2.60 और डीजल 3.50 रुपए हो चुका है महंगा

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price: पेट्रोल 90 और डीजल 82 के करीब पहुंचा

Petrol Diesel Price: पेट्रोल 90 और डीजल 82 के करीब पहुंचा

नई दिल्ली। आज गुरुवार यानी 10 दिसंबर को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यानी आज देश के चारों महरनगरों के लोगों को सोमवार वाले ही दाम चुकाने होंगे। वैसे मौजूदा समय में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं बात इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत की बात करें तो दायरे में कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल की कीमत के दाम कितने चुकाने होंगे...

डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज लोगों को सोमवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। सोमवार को देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 24 से 28 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.87 26, 77.44 26, 80.51 28 और 79.21 24 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज चारों महानगरों में 7 दिसंबर वाले दाम ही चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़े थे। जिसके बाद चारों महानगरों में दाम क्रमश:83.71 रुपए, 85.19 रुपए 90.34 रुपए और 86.51 रुपए प्रति हो गए थे।

नवंबर और दिसंबर में पेट्रोल और डीजल पर महंगाई
नवंबर से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बेताहाश इजाफा देखने को मिल चुका है। अगर बात पेट्रोल की करें तो अब तक देश के चारों महानगरों में 2.60 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। देश की राजधानी दिल्ली में 2.65 रुपए, कोलकाता में 2.59 रुपए, मुंबई 2.60 रुपए और चेन्नई में 2.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि कोलकाता में 3.46 रुपए, मुंबई में 3.65 रुपए और चेन्नई में 3.25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग