5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, चांदी में देखने को मिली तेजी

वैश्विक स्तर पर रही तेजी के बीच घरेलू जेवराती मांग सुस्त होने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए लुढ़ककर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

May 31, 2018

Gold Price

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, चांदी में देखने को मिली तेजी

नर्इ दिल्ली। देश में मौजूदा समय में सोना खरीदने का सही समय है। सोने में आ रही लगातार गिरावट वजह से सोना 32 हजार रुपए आसपास पहुंच गया है। वहीं दूसरी आेर चांदी में आज बिकवाली वजह से थोड़ी चमक दिखार्इ दी आैर बाजार बंद होने तक करीब 300 रुपए की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। आइए जानते हैं सोने आैर चांदी की कीमतों में किस तरह के बदलाव देखने को मिला।

वैश्विक स्तर पर सोना हुआ सुस्त
वैश्विक स्तर पर रही तेजी के बीच घरेलू जेवराती मांग सुस्त होने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए लुढ़ककर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 300 रुपए चमककर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 2.55 डॉलर चमककर 1,304.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और अगस्त का अमेरिका सोना वायदा भी 2.7 डॉलर की तेजी में 1,309.2 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी भी 0.07 डॉलर की बढ़त में 16.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से पीली धातु की चमक पर वैश्विक स्तर पर बढ़ी है। अर्चना/शेखर जारी वार्ता नननन

घरेलू स्तर पर भी देखने को मिली गिरावट
घरेलू बाजार में पीली धातु में गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 90 रुपए फिसलकर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। इस दौरान गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। औद्योगिक मांग आने से चांदी 300 रुपए की बढ़त में 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा भी 335 रुपए की तेजी में 40,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। हालांकि इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 76 हजार रुपए और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।


दिल्ली सर्राफा बाजार सोना-चांदी के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,000
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,850
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 41,000
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,125
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग