4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोना- चांदी में गिरावट, ये है आज का भाव

आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग सुस्त रहने और डॉलर की तुलना में रुपए में आई अच्छी मजबूती के दबाव में मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना छह महीने के निचले स्तर पर पहुंत गया।
2 min read
Google source verification
Gold and Silver

6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना, यही है खरीदारी का सबसे बेहतर समय

नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग सुस्त रहने और डॉलर की तुलना में रुपए में आई अच्छी मजबूती के दबाव में मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए फिसलकर करीब छह महीने के निचले स्तर 31,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 130 रुपए की गिरावट में 39,820 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। यह इस साल 13 अप्रैल के बाद का इसका निचला स्तर है। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी भी स्थानीय बाजार में इन्हें संभाल नहीं सकी।

विदेशों में रही सोने में चमक

विदेशों में आज सोना हाजिर 4.25 डॉलर चमककर 1,244.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमरीकी सोना वायदा भी 5.20 डॉलर की तेजी में 1,244.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर बने रहने से पीली धातु मजबूत हुई है। निवेशक अभी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के अमरीकी संसद में दिए जाने वाले पहले बयान का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि इसमें ब्याज दरों की बढ़ोतरी के बारे में फेड के भविष्य के रुख के संकेत मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.08 डॉलर चमककर 15.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

स्थानीय बाजार में ग्राहकी सुस्त

वैवाहिक मौसम समाप्त होने के बाद से ही स्थानीय बाजार में ग्राहकी सुस्त बनी हुई है। इसके साथ ही रुपए की मजबूती से भी सोने के दाम में गिरावट देखी गई। सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए लुढ़ककर 31,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही फिसलकर 30,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी मजबूती से 24,700 रुपए पर टिकी रही। चांदी पर भी दबाव रहा। चांदी हाजिर 130 रुपए की गिरावट में 39,820 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी वायदा भी 185 रुपए लुढ़ककर 38,980 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,050

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,900

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,820

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,980

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग