23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Share Market News / गहराती आर्थिक मंदी से सोने में निखार, पहली बार भाव 47000 रुपए के पार

गहराती आर्थिक मंदी से सोने में निखार, पहली बार भाव 47000 रुपए के पार

वायदा बाजार में सोने के दाम पहली बार 47000 रुपए के पार पहुंचे मौजूदा समय में सोना में देखने को मिल रहा है 333 रुपए की तेजी चांदी के दाम में 138 रुपए का उछाल, 44325 रुपए तक पहुंचे दाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 16 Apr 2020, 3:01 PM IST

Gold Price Today

Gold prices rise due to economic slowdown, price crossed Rs 47000

नई दिल्ली।कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। निवेशकों का नुकसान इक्विटी मार्केट में बढ़ता जा रहा है, जो कि आर्थिक मंदी की ओर संकेत दे रहा है। इसी वजह से दुनियाभर के निवेशक सोने की ओर भाग रहे हैं। जिसकी वजह से दुनिया में सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर आ गए हैं। बात भारत की करें तो भारतीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव पहली बार 47000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। वैश्विक बाजार में सोने में आई जोरदार तेजी से घरेलू वयदा बाजार में सोना फिर नई उंचाई पर चला गया है। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण का घरेलू हाजिर बाजार बंद है, मगर वायदा बाजार में सोना लगातार नए शिखर को छूता जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-IMF ने भारत के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले को किया सलाम

सोना 47 हजार रुपए के पार
दोपहर 14.45 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने के जून अनुबंध में पिछले सत्र से 345 रुपए यानी 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 47055 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव 47099 रुपए प्रति 10 ग्राम तक उछला जोकि अब तक का सबसे उंचा स्तर है। वहीं, चांदी के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 169 रुपए की बढ़त के साथ 44200 रुपए प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले भाव 44325 रुपए प्रति किलो तक उछला।

यह भी पढ़ेंः-तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 269 अंक फिसला, निफ्टी 8900 से नीचे

विदेशी बाजारों में सोना उछला
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के जून अनुबंध में पिछले सत्र से 17.15 डॉलर यानी 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 1757.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले सोने का भाव कॉमेक्स 1760 डॉलर प्रति औंस तक उछला। वहीं, चांदी के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 2.01 फीसदी की तेजी के साथ 15.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था। कमोडिटी बाजार के जानकारों ने बताया कि कोरोना के कहर से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर छायी मंदी की आशंकाओं से सोना निवेशकों का पसंदीदा इन्वेस्टमेंट टूल यानी निवेश का उपकरण बना हुआ है। लिहाजा महंगी धातुओं के दाम में तेजी का रुख बना हुआ है।