Share Market News

New Delhi से New York तक एतिहासिक स्तर पर पहुंचे Silver Price, जानिए कितनी हो गई कीमत

देश में Silver Price ने पार किया 54 हजार रुपए प्रति किलो का स्तर, 2013 के बाद सबसे ज्यादा अमरीका कॉमेक्स बाजार में 20 डॉलर को पार कर गई की Silver, कम उत्पादन का मिला सपोर्ट

2 min read

नई दिल्ली। कोरोना काल में चांदी ( Silver Price ) पर निखार बढ़ता ही जा रहा है, जबकि सोने का भाव ( Gold Rate Today ) एक ही जगह पर मौजूद है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आई जोरदार तेजी से सोमवार को भारतीय वायदा बाजार में चांदी का भाव ( Silver Price Rise ) सितंबर 2013 के बाद पहली बार 54000 रुपए प्रति किलो से ऊपर चला गया। वहीं कॉमेक्स पर भी चांदी 2016 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर चली गई। चांदी कॉमेक्स पर 20 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई थी। कमोडिटी बाजार के जानकार बताते हैं कि कोरोना काल में खान से चांदी की आपूर्ति ( Silver Supply ) कम होने की आशंकाओं के बीच इसकी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, कोरोना के गहराते प्रकोप के बीच औद्योगिक गतिविधियों में सुधार से चांदी की मांग में तेजी की संभावना बनी हुई।

भारतीय वायदा बाजार में चांदी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर रात 11 बजकर 30 मिनट पर चांदी के सितंबर एक्सपायरी अनुबंध 1152 रुपए यानी 2.18 फीसदी की तेजी के साथ 54,051 रुपए प्रति किलो पर कारोबार बंद हुआ। जबकि कारोबार के दौरान चांदी का भाव एमएसीएक्स पर 54,130 रुपए प्रति किलो तक उछला, जोकि सितंबर 2013 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले नौ सितंबर, 2013 को एमसीएक्स पर चांदी का भाव 54,507 रुपए प्रति किलो तक उछला था। एमसीएक्स पर सोने के अगस्त वायदा अनुबंध भाव 45 रुपए की तेजी के साथ 49,012 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना पर बंद हुआ। जबकि इससे पहले सोने का भाव कारोबार के दौरान 49,175 रुपए प्रति 10 ग्राम तक उछला था।

न्यूयॉर्क में करीब चार साल के उच्चतम स्तर पर चांदी
अंतर्राष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में चांदी के सितंबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 2.24 फीसदी की तेजी के साथ 20.207 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान कॉमेक्स पर चांदी का भाव 20.297 डॉलर प्रति औंस तक उछला, जोकि 2016 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। सोने के अगस्त वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से महज 6.15 डॉलर यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 1816.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले सोने का भाव 1823.35 डॉलर प्रति औंस तक उछला।

क्या कहते हैं जानकार
केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि सिल्वर इंस्टीट्यूट का अनुमान है कि 2020 में चांदी की खदानों से आपूर्ति सात फीसदी कम होगी, खासतौर से तब जब औद्योगिक मांग तकरीबन सामान्य रहेगी। वहीं दूसरी ओर एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट ( कमोडिटी एंड रिसर्च ) अनुज गुप्ता कहते हैं कि वैश्विक स्तर पर औद्योगिक मांग के साथ-साथ देश में आभूषण में भी चांदी की मांग इस बार तेज रह सकती है, क्योंकि मानसून अच्छा है जिससे फसलों की पैदावार अच्छी रह सकती है और जब फसल अच्छी होती है तो आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्र में आभूषणों की मांग बढ़ती है।

Updated on:
21 Jul 2020 08:31 am
Published on:
21 Jul 2020 08:29 am
Also Read
View All

अगली खबर