
Gold two and silver prices reached three week low
नई दिल्ली। विदेशों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के दाम 200 रुपए लुढ़ककर 39,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए जो 12 अक्टूबर के बाद का निचला स्तर है। चांदी की कीमत भी 400 रुपए लुढ़कर 45,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई जो 01 अक्टूबर के बाद का निचला स्तर है। दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार पांचवें दिन टूटे हैं। इन पांच दिनों में सोना 815 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 2,650 रुपए प्रति किलोग्राम लुढ़क चुका है।
यह भी पढ़ेंः-लॉन्चिंग से पहले Oppo Reno 3 के फीचर्स व कीमत लीक
विदेशों में सोना और चांदी के दाम में गिरावट
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर सोना 9.05 डॉलर लुढ़ककर 1,459.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.60 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1,459.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 16.76 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
स्थानीय बाजारों में लगातार पांचवे दिन सोने और चांदी के दाम में गिरावट
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए लुढ़ककर 39,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही टूटकर 39,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए की गिरावट के साथ 30,200 रुपए के भाव बिकी। चांदी हाजिर 400 रुपए लुढ़ककर 45,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 408 रुपए टूटकर 43,872 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी में लगातार जारी गिरावट के दबाव में सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 10-10 रुपए उतरकर क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई के भाव बिका।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,270 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,100 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 45,450 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 43,872 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 910 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 920 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,200 रुपए
Published on:
09 Nov 2019 05:14 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
