नई दिल्ली:Samsung Galaxy A50s और Galaxy A30s की कीमत में 3000 रुपये की कटौती की गयी है। इसके बाद Galaxy A30s के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज को 15,999 रुपये और 4GB रैम व 128GB स्टोरेज को 19,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं Galaxy A50s के 4GB रैम व 128GB स्टोरेज को 19,999 रुपये और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। दोनों फोन वाइट, ब्लैक और वॉयलेट कलर ऑप्शन के साथ आता है।