12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोना 475 रुपए की छलांग से फिर 38 हजार के पार, चांदी 370 रुपए उछली

सोना एक ही हफ्मे दूसरी बार 38,000 रुपए के पार गया चांदी की कीमत 44680 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Aug 16, 2019

Gold Price

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मजबूती के समाचार, डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट और कच्चे तेल में उबाल से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं ने लंबी छलांग लगाई। सोने के दाम 475 रुपए की तेजी के साथ एक बार फिर 38000 रुपए प्रति दस ग्राम से ऊपर निकल गए। वहीं चांदी की कीमत 370 रुपए की छलांग के साथ 44680 रुपए प्रति किलोग्राम रही। खास बात तो ये है कि एक ही हफ्ते में सोना दूसरी बार 38 हजार के पार चला गया है।

यह भी पढ़ेंः-शेयर बाजार रिकवरी के साथ बंद, बैंकिंग सेक्टर में देखने को मिली बढ़त

विदेशी बाजारों में सोना नर्म
कारोबारियों के अनुसार विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी से घटबढ़ बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना एक बार फिर 1524.90 डालर प्रति ट्राय औंस को छूने के बाद नरम हैं। चांदी भी 17 डॉलर प्रति ट्राय औंस के आसपास बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर भाव ऊंचे होने से हालांकि मांग कमजोर है। कारोबारियों का कहना है कि खरीदार पुराने सोने की अदला-बदली पर अधिक जोर दे रहे हैं। भाव ऊंचा होने की वजह से जुलाई में सोने का आयात 42 फीसदी गिरकर 1.71 अरब डॉलर का रह गया। डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर पडऩे और कच्चा तेल मजबूत होने का भी स्थानीय बाजार में कीमती धातुओं पर असर पड़ा है।

यह भी पढ़ेंः-पुण्यतिथि विशेष: अपने वारिस के लिए इतने करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गए थे अटल बिहारी वाजपेई

स्थानीय बाजार में सोना-चांदी चरम पर
स्थानीय सर्राफा बाजार में हालांकि पीली धातु में मांग कम थी, लेकिन विदेशी भावों और रुपए की कमजोरी का देखते हुए सोना स्टैंडर्ड 475 रुपए की छलांग लगाकर 38420 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। बारह अगस्त के कारोबार में सोना 38470 रुपए बिका था। सोना बिटुर भी 475 की छलांग से 38250 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। चांदी हाजिर में औद्योगिक मांग जारी रहने से 44680 रुपए पर 370 रुपए प्रति किलो का उछाल आया। चांदी वायदा 43824 रुपए पर 594 रुपए प्रति किलो ऊपर बोला गया। चांदी सिक्का लिवाली, बिकवाली 200-200 रुपए प्रति सैंकड़ा की छलांग लगाकर 90 हजार और 91 हजार रुपए प्रति सैंकड़ा हो गया। गिन्नी 28700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही।

यह भी पढ़ेंः-पीएम मोदी के भाषण से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, ट्वीट कर दी बधाई

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव





































सोना और चांदीकीमत (रुपए में)
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम38,420
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम38,250
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम44,680
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम43,824
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा90,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा91,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम28,700

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.