6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कई दिन बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम भी लुढ़के

01 अक्टूबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव।
2 min read
Google source verification
Gold and silver price

कई दिन बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम भी लुढ़के

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं के दाम में आई गिरावट और घरेलू स्तर पर जेवराती खरीद की सुस्ती से सोमवार 01 अक्टूबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपए लुढ़ककर 31,475 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 150 रुपए टूटकर 38,950 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर आज 6.45 डॉलर की गिरावट में 1,185.80 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 6.30 डॉलर की गिरावट में 1,189.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

डॉलर की मजबूती से सोने में रही नरमी

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमरीकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी से डॉलर को मजबूती मिली है और अमरीकी बांड यील्ड भी बढ़ा है। ऐसी स्थिति में निवेशकों का रुझान बिना यील्ड वाले सुरक्षित निवेश में घट जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर उतरकर 14.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वैश्विक दबाव में सोना स्टैंडर्ड 75 रुपए लुढक़कर 31,475 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही नरमी के साथ 31,325 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए पर स्थिर रही।

औद्योगिक मांग घटने से चांदी में भी गिरावट

औद्योगिक मांग घटने से चांदी हाजिर 150 रुपए लुढ़ककर 39,000 रुपए के आंकड़े के नीचे उतरकर 38,950 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी वायदा भी 55 रुपए की गिरावट में 38,520 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी की घटी हुई चमक का असर सिक्कों पर भी रहा और सिक्का लिवाली तथा बिकवाली 1,000-1,000 रुपए टूटकर क्रमश: 72 हजार और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बोले गए। हालांकि, कारोेबारियों का कहना है कि सर्राफा बाजार में आने वाले दिनों उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,475

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,325

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,950

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,520

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग