
सोना 70 रुपए उछला, चांदी में 455 रुपए की गिरावट
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी और घरेलू मांग के समर्थन से गुरुवार 04 अक्टूबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए की बढ़त के साथ 32,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। हालांकि, इस दौरान औद्योगिक मांग में आई तेज गिरावट से चांदी 455 रुपए फिसलकर 38,945 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। वैश्विक बाजार में लंदन का सोना हाजिर 1.90 डॉलर की तेजी में 1,200.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 0.90 डॉलर चमककर 1,203.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की बढ़त में 14.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर 0.3 फीसदी मजबूत हुआ है जिससे पीली धातु की बढ़त सीमित रही। घरेलू बाजार पर डॉलर की तुलना में रुपए की गिरावट का असर है।
चांदी में 455 रुपए प्रतिकिलो की गिरावट
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 70 रुपए की तेजी में 32,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी की बढ़त के साथ 31,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कारोबारियों के मुताबिक, त्योहारी सीजन में मांग आने के कारण आने वाले समय में सोने में बढ़त बरकरार रहने की उम्मीद है। हांलाकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही। ऊंचे भाव पर औद्योगिक उठाव कम होने से चांदी हाजिर 455 रुपए फिसलकर 38,945 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा में 1,630 रुपए की भारी गिरावट रही और यह 37,350 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। इस दौरान सिक्का निर्माताओं की मांग आने से सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए की तेजी में क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,100
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,950
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,945
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,350
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600
Published on:
04 Oct 2018 04:55 pm
