
How people benefit Yes Bank dispute, earned millions of rs in 5 days
नई दिल्ली। यस बैंक संकट कितना बढ़ा, किस हिसाब से बढ़ा यह किसी से छिपा नहीं है। बीते गुरुवार को जब बैंक पर प्रतिबंध लगाए गए, उसका असर सिर्फ एटीएम और बैंकों के बाहर ही देखने को नहीं मिला। बल्कि दलाल स्ट्रीट पर भी देखा गया। शेयर बाजार बुरी तरह से धड़ाम हुआ और जिन निवेशकों के यस बैंक के शेयरों में पैसे लगे हुए थे, उन्हें बुरी तरह से नुकसान हुआ। वहीं दूसरी ओर कई लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने इस मौके का फायदा उठाया और बैंक के शेयर में निवेश किए और अब पांच गुना फायदे के साथ लाखों करोड़ों रुपयों का फायदा भी उठा लिया है।
5.55 रुपए प्रति शेयर हो गए थे दाम
शुक्रवार यानी 6 मार्च को यस बैंक के शेयरों में बड़ी तबाही देखने को मिली थी। कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के लो प्राइस पर चला गया था। दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजे के बीच में बैंक का शेयर 5.55 रुपए प्रति शेयर पर आ गया था। बाजार बंद होने के समय तक बैंक के शेयर में रिकवरी आई और 16 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ। कई लोगों के लाखों रुपए डूबे, लेकिन कई लोगों ने इस मौके का फायदा उठाया और 5.55 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से शेयर की जमकर खरीदारी की। शेयर बाजार में इंवेस्ट करने वाले अजय खुराना ने बताया कि उन्होंने 6 मार्च को 5.60 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 50 हजार रुपए का इंवेस्ट किया था।
5 गुना हो गए हैं दाम, कमाए लाखों
अगर बात आज की करें तो दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर यस बैंक का शेयर 27.70 रुपए प्रति शेयर पहुंच चुका है। अगर 6 तारीख को किसी भी शख्स ने 50 हजार रुपए का इंवेस्ट किया होगा तो वो आज 2.5 लाख रुपए के हो गए होंगे। क्योंकि गुरुवार को 5.55 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 27.70 रुपए पांच गुना हो गए हैं। यानी अजय खुराना आज की डेट में 2 लाख रुपए के फायदे में है। यानी किसी ने एक लाख रुपए का इंवेस्टमेंट किया होता तो 5 लाख और 5 लाख 25 लाख और 25 लाख की इंवेस्टमेंट की वैल्यू 1.25 करोड़ रुपए हो गई है।
तिमाही नतीजों तक करें इंतजार
शेयर मार्केट एक्सपर्ट रजनीश खोसला ने बताया कि 14 मार्च तक यस बैंक के तिमाही नतीजे आएंगे। ऐसे में इंवेस्टर्स को नतीजे आने का इंतजार करना चाहिए। खासकर इंवेस्टमेंट के तौर पर अगर दो सालों के लिए कोई शेयर खरीदना चाहता है तो खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि इसका शेयर 35 रुपए प्रति शेयर तक जा सकता है। ऐसे में प्रोफिट मेकिंग के लिए यस बैंक का शेयर खरीदा जा सकता है।
Updated on:
11 Mar 2020 04:54 pm
Published on:
11 Mar 2020 01:20 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
