नई दिल्ली। अगर आपका खाता यस बैंक में हैं और क्रेडिट कार्ड का भुगतान और दूसरे भुगतान नहीं कर पा रहे हैं तो आपके के लिए काफी राहत भरी खबर है। यस बैंक ने अपने ग्राहकों को ट्विट के जरिए जानकारी दी है कि कस्टमर्स अपने क्रेडिट कार्ड के बकाए का भुगतान दूसरे अकाउंट से कर सकते हैं। वहीं बैंक ने IMPS और NEFT जैसी सेवाएं भी शुरू कर दी हैं। आपको बता दें कि बीते सप्ताह आरबीआई की ओर से यस बैंक की सभी सेवाओं को बंद करते हुए उक महीने में 50 हजार रुपए तक की निकासी सीमा लगा दी थी। सोमवार को बैंक के नए प्रशासक की ओर से कहा गया था कि आगामी शनिवार तक बैंक का काम सामान्य हो जाएगा। मुमकिन है कि बैंक पर से सभी प्रतिबंध भी हटा लिए जाएं।