
Sensex, Nifty down as global market fall due to Corona havoc in Europe
नई दिल्ली। आज से शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। जानकारों की मानें तो आखिरी एक घंटे के सत्र में शेयर बाजार ने गोता लगाया। जिसकी वजह से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार 45 दिनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। जहां सेंसेक्स में 324 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 100 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स में करीब 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं जी लिमिटेड के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बीएसई स्मॉलकैप और बीएसई मिडकैप में भारी बिकवाली देखने को मिली है।
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 323.71 अंक फिसलकर 38276.63 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 100.35 अंकों की गिरावट के साथ 11497.90 अंकों पर बंद हुआ है। बीएसई स्मॉलकैप और बीएसई मिडकैप दोनों में भारी बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई स्मॉलकैप 122.22 और बीएसई मिडकैप 143.67 अंकों की गिरावट आई है।
बैंकिंग, ऑटो और ऑयल सेक्टर में बड़ी गिरावट
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, बैंकिंग और ऑयल सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पहले बात ऑटो सेक्टर की बात करें तो 159.07 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं दूसरी ओर बैंक एक्सचेंज 413.27 और बैंक निफ्टी 330.30 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। ऑयल एवं गैस सेक्टर की बात करें तो 207.77 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। मेटल सेक्टर में 140.30 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बढ़त वाले सेक्टर की बात करें तो कैपिटल गुड्स 33.56 अंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 9.53 और आईटी सेक्टर में 29.39 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
टाटा मोटर्स और जी के शेयर धड़ाम
वहीं बात शेयरों की बात करें तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में टाटा मोटर्स के शेयरों में 4.90 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं जी लिमिटेड 4.33 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 3.76, रिलायंस के शेयर 3.17 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में 2.98 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं बढ़त वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनीलीवर में 1.71 फीसदी, इंफ्राटेल 1.38 फीसदी, एलटी 1.17, हिंडाल्को के शेयर 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
07 May 2019 04:47 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
