
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर शहरों के लिए बुरी खबर है। इस पूरे क्षेत्र में मदर डेयरी ने गाय के दूध को महंगा हो गया है। नई कीमतें आज यानी शुक्रवार से लागू हो गई हैं। कंपनी की मानें गाय के दूध में 2 रुपए प्रति लीटर से बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब गाय का दूध 44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कंपनी के अनुसार उन्हें किसानों को दूध के लिए ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से कीमतों में इजाफा करना पड़ा है। वहीं कंपनी की ओर किसी तरह के दूध के दाम में इजाफा नहीं किया है।
आखिर क्यों हुआ महंगा गाय का दूध
कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार बाजार में कच्चा दूध महंगा हो गया है। जिसकी वजह से उन्हें भी दूध महंगा करना पड़ रह है। उन्होंने कहा कि कंपनी को कच्चे दूध के लिए पिछले तीन महीने से करीब रुपए प्रति लीटर अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। खासकर गाय के दूध के लिए। ऐसे में कंपनी की मजबूरी है कि उन्हें कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है।
और भी कंपनियां कर सकती हैं इजाफा
प्रवक्ता ने कहा कि गाय के दूध के आधा लीटर के पैक का दाम 23 रुपए और एक लीटर के पैक का दाम 44 रुपए प्रति लीटर किया गया है। जानकारों की मानें तो मदर डेयरी के इस कदम के बाद अब अमूल और पराग जैसी कंपनियां भी दूध की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। आपको बता दें कि मदर डेयरी द्वारा दिल्ली एनसीआर में 30 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करती है। जिसमें से आठ लाख लीटर गाय का दूध होता है। इस साल मई में मदर डेयरी ने दूध कीमतों में दो रुपए लीटर की बढ़ोतरी की थी।
Published on:
06 Sept 2019 11:05 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
