
पेट्रोलियम कम्पनियों का तेल निकाल रहा चुनाव, पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा क्रूड ऑयल
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में कटौती होने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में अब असर देखने को मिलने लगा है। देश के चारा महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 9 पैसे और डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर कटौती हुई है। गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में औसतन 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। आइए आपको भी बताते हैं कि आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल के दाम में कितने रुपए चुकाने होंगे।
पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम 9 पैसे प्रति लीटा की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.86 और 74.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.58 और 77.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।
डीजल के दाम में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली में डीजल के दाम 65.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद तीनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.54, 68.31 और 68.84 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी आने की वजह से दाम कम हुए हैं।
Updated on:
06 Sept 2019 08:56 am
Published on:
06 Sept 2019 08:56 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
