31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोमवार को पेट्रोल-डीजल का भाव स्थिर, जानिए क्या आपके शहर में रेट

बीते तीन दिनों से स्थिर है डीजल का भाव पेट्रोल की दरों में भी लगातार पांचवें दिन भी बदलाव नहीं राजधानी दिल्ली में 72.01 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल का भाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 2 Sep 2019, 11:09 AM IST

petrol.jpg

नई दिल्ली। सितंबर माह में लगातार दूसरे दिन भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं करना का फैसला लिया है। पेट्रोल की दरों में बीते 5 दिनों से कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, बीते 3 दिन से डीजल के भाव भी स्थिर हैं।

इसके पहले गुरुवार को पेट्रोल की दरों में 6 पैसे प्रति लीटर व डीजल की दरों में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में लगातार नरमी का महौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -आज से बदल गए ये 10 नियम, फौरन जान लें नहीं तो लग सकता है तगड़ा झटका

सबसे पहले बात करते हैं राजधानी दिल्ली की तो यहां पर आज लगातार पांचवे दिन भी पेट्रोल की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को यहां 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी।

यहां आज आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 72.01 रुपये खर्च करना होगा। दिल्ली में आज भी डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां आज डीजल का भाव 65.25 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बरकरार है।


कोलकाता में भी आज पेट्रोल दरों में कोई कटौती नहीं हुई है। आज आपको कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए 74.71 रुपये प्रति लीटर खर्च करनें होंगे।

इसी प्रकार डीजल की दरों में भी बदलाव न होने की वजह से आज आपको एक लीटर के लिए कुल 67.63 रुपये खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़ें -सितंबर में रसोई गैस के मोर्चे पर भी झटका, महंगा हुआ गैर-सब्सिडी सिलेंडर, जानिये क्या है नया दाम

आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आज पेट्रोल व डीजल की दरों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतिम बार यहां डीजल की दरों में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी।

आज भी बदलाव न होने के बाद मुंबई में पेट्रोल का भाव 77.67 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। इसी प्रकार आज यहां डीजल का भाव 68.41 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है।

अब बात करें चेन्नई की तो यहां भी आज न तो पेट्रोल की दरों में और न ही डीजल की दरों में कोई बदलाव किया गया है।

आज चेन्नई में आपको एक लीटर डीजल के लिए 68.94 रुपये प्रति लीटर खर्च करना होगा। वहीं, चेन्नई में आज पेट्रोल का भाव 74.80 रुपये प्रति लीटर है।