5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल से आम जनता को राहत, अाज नहीं बढ़े दाम

इसके पहले 12 अगस्त के बाद गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में पहली बार बढ़त देखने को मिली थी। वहीं कल देश के चार महानगरों में तेल की कीमतों में इजाफा किया गया था।
2 min read
Google source verification
Petrol Diesel

पेट्रोल-डीजल से आम जनता को राहत, अाज नहीं बढ़े दाम

नर्इ दिल्ली। बीते दिन पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आज आम जनता को एक बड़ी राहत मिली है। इसके पहले 12 अगस्त के बाद गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में पहली बार बढ़त देखने को मिली थी। वहीं कल देश के चार महानगरों में तेल की कीमतों में इजाफा किया गया था। पेट्रोल के दामों में बीते दिन 5 से 6 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिला था। अौर डीजल की कीमतों में 6 पैसे का इ़जाफा हुआ है।


क्या है पेट्रोल के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव बीते दिन के स्तर पर ही बरकरार है। आज यहां नर्इ दर बिना किसी बदलाव के 77.20 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिकेगा। वहीं कोलकाता में कल पेट्रोल के दामों में 4 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हाेने के बाद आज यहां भी कोर्इ बदलाव नहीं देखने को मिला है। यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 80.14 खर्च करने होंगे। मुंबर्इ पेट्रोल की कीमत 84.63 रुपए प्रति पर बरकरार है। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम 80.19 रुपए प्रति लीटर पर बिकेगा।


ये रहे डीजल के दाम
डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में डीजल के दाम 68.78 रुपए प्रति हैं। वहीं कोलकाता में भी डीजल के दाम 71.62 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुबर्इ आैर चेन्नर्इ में भी डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ जिसके बाद मुंबर्इ में डीजल के दाम 73.02 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ डीजल 72.65 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

स्वर्णिम चतुर्भुज से टेलिकाॅम सेक्टर तक, अटल जी ने एेसे लिखी भारतीय अर्थव्यवस्था की नर्इ इबारत

मोदी ही नहीं बल्कि अटल जी को भी प्रधानमंत्री बनाने वाले हैं ये शख्स, ऐसे मिला इकोनॉमी को बढ़ावा

इंडिया रेटिंग्स ने लगार्इ अनुमानित आर्थिक वृद्धि दर, 7.2 फीसदी रहने का लगाया अनुमान

अपने पहले ही भाषण में अटल जी ने देश के बच्चों के लिए खोल दिया था सरकारी खजाना

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग